Homeझारखंडमानसून पूर्व बारिश ने गर्मी से दी राहत, मगर वज्रपात ने तीन...

मानसून पूर्व बारिश ने गर्मी से दी राहत, मगर वज्रपात ने तीन लोगों की ले ली जान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News : लंबे समय तक भीषण गर्मी झेलने के बाद गुरुवार को मानसून पूर्व की झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। लेकिन, वज्रपात (Thunderclap) ने तीन लोगों की जान ले (Death) ली।

गुरुवार की बारिश के कारण शुक्रवार का मौसम (Weather) भी कूल-कूल है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

मृतकों में पलामू (Palamu) के तरहसी की डुमरी पंचायत के करमा गांव का राकेश सिंह (17), रांची (Ranchi) के बुढ़मू की गीता देवी (25) और मुरगी सागगढ़ा निवासी लालदेव महतो की पत्नी मीनू देवी शामिल हैं।

22 से 23 जून के बीच झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून

केरल से चला मानसून कई दिनों तक बंगाल (Bengal) में अटका था। पिछले 24 घंटे के दौरान इसने रफ्तार पकड़ ली है।

मौसम विभाग ने कहा है कि मालदा से रक्सौल-भागलपुर होते हुए जल्द ही मानसून के संताल परगना में प्रवेश करने की उम्मीद है।

22-23 जून को मानसून झारखंड में दाखिल हो सकता है।

आज भी हो सकती है भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 20 जून को झारखंड के किसी इलाके में हीट वेव (Heat Wave) की स्थिति नहीं रही।

पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। 21 जून को भी उत्तर-पूर्वी सहित दक्षिणी भाग में वज्रपात के साथ भारी बारिश के संकेत हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। 22 जून को भी यही स्थिति रहेगी।

23 जून को संताल परगना में वज्रपात के साथ तेज बारिश व हवा चलने की संभावना है।

इस इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून यानी आज उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

रांची, देवघर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूमगोड्डा, दुमका, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज, गिरिडीह और धनबाद में आज बारिश के पूर्वानुमान है।

22 जून को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी भी राज्य के 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पलामू और गढ़वा जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति रही।

 तापमान में आई गिरावट

बारिश होने की वजह से 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। 19 जून के रांची का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 20 जून को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

16 जून को रांची का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...