Latest Newsझारखंडपता नहीं चल रहा झारखंड में आकर भी कहा अटका हुआ है...

पता नहीं चल रहा झारखंड में आकर भी कहा अटका हुआ है मानसून, दो-तीन दिनों में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Monsoon in Jharkhand: 21 जून को ही झारखंड में मानसून (Monsoon ) की एंट्री हो चुकी है, लेकिन लगभग एक सप्ताह होने को है, लेकिन अब तक वह कहां अटका हुआ है, पता नहीं चल रहा है।

दक्षिणी पश्चिमी Monsoon झारखंड से अभी भी रूठा हुआ है। मानसून झारखंड की ओर बढ़ रहा था, लेकिन बीच में ही अटक गया।

फलस्वरूप झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार को अभी और कुछ दिनों तक मानसून का इंतजार करना होगा। दो-तीन दिनों में इन राज्यों में मानसून छा जाएगा।

मौसम विभाग ने 28 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं।

झारखंड के कुछ ही जिलों में पहुंचा मानसून

मौसम विभाग ने कहा है कि अभी झारखंड के कुछ ही जिलों में मानसून पहुंच पाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, गोड्डा, गुमला, सिमडेगा, चाईबासा, पाकुड़ और साहिबगंज में ही अब तक मानसून पहुंच पाया है। झारखंड के शेष भागों में इसके पहुंचने में देर हो गई है।

शुक्रवार को झारखंड में कहीं-कहीं तेज हवाओं का झोंका चलेगा। मेघ गरजेंगे। वज्रपात भी हो सकता है। उन्हश अगले 3 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद 2 दिन तक उच्चतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होगा, इसके संकेत नहीं मिल रहे हैं।

24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

• भरनो में 33 मिलीमीटर
• सगमा में 18.4 मिलीमीटर
• डंडई में 15.7 मिलीमीटर
• उंटारी रोड में 15 मिलीमीटर
• भंडरिया में 14 मिलीमीटर
• बोलबा में 10.8 मिलीमीटर
• पदमा डीवीसी में 10.2 मिलीमीटर
• चकुलिया में 9.4 मिलीमीटर
• गढ़वा केवीके में 5.5 मिलीमीटर
• गुमला बिशुनपुर केवीके में 3.5 मिलीमीटर
• मरकच्चो में 2.8 मिलीमीटर
• पतरातू में 2.5 मिलीमीटर
• कोडरमा डीवीसी में 2.2 मिलीमीटर
• बोरियो में 2.2 मिलमीटर
• मांडू में 1.6 मिलीमीटर
• हजारीबाग डीवीसी में 1.4 मिलीमीटर
• डुमरी में 1 मिलीमीटर
• गोड्डा केवीके में 1 मिलीमीटर।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...