HomeUncategorizedबारिश में दिल्ली बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बारिश में दिल्ली बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published on

spot_img

Delhi is in Trouble Due to Rain: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश (Rain) ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए अगले तीन दिन तक Orange Alert जारी किया है।

शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें दो जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिन जाेरदार बारिश होगी तो रविवार और सोमवार को पूरे दिन भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

आर्द्रता का स्तर लगभग 80 प्रतिशत है। विभाग ने लोगों से यातायात की भीड़ की जांच करने, जलजमाव वाले क्षेत्रों से बचने और बिजली लाइनों या बिजली के तारों से दूर रहने को कहा है। इसके साथ लोगों को घर के अंदर रहने और यदि संभव हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश के लिए भी Orange Alert जारी किया है। इसके साथ असम एवं मेघालय में 29 जून के लिए रेल अलर्ट जारी किया है। इन दोनों राज्यों में अत्यंत भारी बारिश (Rain) की संभावना जताई है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...