संजय झा बने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Jha becomes working president of JDU : जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

शनिवार 29 जून को नई दिल्ली स्थित Constitution क्लब में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जदयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय झा को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। जबकि नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

यह निर्णय 2025 में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लिया गया। संजय झा की नियुक्ति को पार्टी के नेतृत्व को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सांसद संजय कुमार झा ने मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारे नेता और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष CM Nitish Kumar ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”

उन्होंने कहा कि हमने बिहार विधानसभा में 243 में से 177 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। लोकसभा में 40 में से 30 सीटें जीतीं। इसके साथ ही बिहार ने 2025 के विधानसभा चुनाव का संकेत दे दिया है।

उन्होंने NEET मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में सख्त कानून लाना चाहिए। जो भी दोषी साबित हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोगों का भरोसा बहाल हो।

इस मौके पर बिहार के मंत्री और जदयू नेता डा. अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया X पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज हमारी पुरानी मांग है और अब भी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में ललन सिंह और राज्य सभा में संजय झा हमारे पार्टी के नेता हैं, वो आने वाले समय में प्रधानमंत्री से मिलेंगे और अपनी बात मजबूती से रखेंगे।

Share This Article