शादीशुदा डॉक्टर और नर्स में भिड़ गया टांका और फिर हुआ यह अंजाम

Newswrap
2 Min Read
शादीशुदा डॉक्टर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Quack was Murdered by Nurse:  जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित बारा में सोमवार को एक झोलाछाप चिकित्सक की उसके नर्स ने हत्या कर दी। पुलिस ने डॉक्टर का शव फर्श पर पड़ा पाया। उसके गले में गमछा लपेटा हुआ था। पुलिस ने आरोपी नर्स को मेदिनीनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

छतरपुर DySP नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी नर्स सोनी कुमारी को मेदिनीनगर के इलाके से गिरफ्तार किया गया है। नर्स सोनी ने ही झोलाछाप डॉक्टर अनुज कुमार यादव की हत्या की है। मृतक के परिजन ने कहा कि नर्स का अफेयर अनुज के चचेरे भाई से भी था। इसमें नर्स के साथ हत्या में उसकी भी संलिप्तता हो सकती है। प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि झोलाछाप डॉक्टर अनुज कुमार यादव और नर्स सोनी कुमारी शादीशुदा थे और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। अनुज और सोनी की दोस्ती लगभग पांच वर्ष पूर्व से थी। दोनों एक जगह किसी नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करते थे। वहीं से दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ। प्रैक्टिस के बाद बिहार के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया कोठी में 2019 में नर्सिंग होम शुरू किया। इसके बाद पलामू के नौडीहा बाजार में 2021 में संध्या नर्सिंग होम की शुरुआत की।

झोलाछाप डॉक्टर और आरोपी नर्स छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा में बिनोद प्रजापति के मकान में किराये पर खुद को पति-पत्नी बताकर रहा करते थे। नर्स पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुई गांव की रहनेवाली है। अनुज का घर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कवलभितिहरवा में है।

Share This Article