HomeझारखंडJMM सहित पूरा INDIA ठगबंधन परिवारवाद और सत्ता की भूख से ग्रसित...

JMM सहित पूरा INDIA ठगबंधन परिवारवाद और सत्ता की भूख से ग्रसित : शिवराज सिंह चौहान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand BJP’s Assembly election in-charge :रांची (ranchi)झारखंड भाजपा(bjp) विधानसभा(vidansabha) चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार देर शाम दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर रांची(ranchi) पहुंचे। एयरपोर्ट(airport) पर पार्टी के पदाधिकारी एवं महानगर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

वह एयरपोर्ट(airport) से सीधे हटिया विधानसभा अंतर्गत हिनू मंडल के बूथ संख्या 411के अध्यक्ष रिंकू पासवान के घर पहुंचे। वहां उन्होंने जलपान किया और परिजनों से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना।

मीडिया(media) से बात करते हुए चौहान ने कहा कि JMM सहित पूरा INDIA ठगबंधन परिवारवाद और सत्ता की भूख से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि सोरेन (soren)परिवार का एक ही मंत्र, मैं ही रहूंगा और कोई नहीं। उन्हाेंने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार है।

बूथ पर संपर्क ,संवाद और संघर्ष के माध्यम से पार्टी को जीत दिलाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ता पार्टी को विधानसभा चुनाव में भी जीत दिलाने केलिए संकल्पित और समर्पित हैं। अपार ऊर्जा से परिपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड अराजकता को समाप्त कर सुराज लाना है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे पांच साल का हिसाब किताब बराबर करेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन बेल पर छूटे हैं और आगे कानून अपना काम करेगा।

पांच जुलाई को जाएंगे रामगढ़

शिवराज सिंह चौहान पांच जुलाई को नौ बजे सुबह मंडल अध्यक्ष ओरमांझी(ormanjhi) के आवास पर जलपान करेंगे।10 बजे पूर्वाह्न भाजपा(bjp) जिला कार्यालय रामगढ़ में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

सिंह शाम पांच बजे रांची प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे और देर शाम रांची से सेवा विमान द्वारा लौट जायेंगे।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...