Homeझारखंडमेदिनीनगर के लोगों को नगर निगम जल्द देगा यह तोहफा

मेदिनीनगर के लोगों को नगर निगम जल्द देगा यह तोहफा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Municipal Corporation Palamu Green Zone: मेदिनीनगर, जो जिला प्रमंडलीय मुख्यालय है, में अब बड़े शहरों की तर्ज पर Green Zone बनाया जायेगा। यहां कई तरह की आधारभूत संरचनाएं विकसित की जायेंगी, जिनसे अगले

कुछ दिनों में लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मेदिनीनगर नगर निगम ने इस ग्रीन जोन को लेकर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है।

पहले चरण में महिला कॉलेज के आसपास की सड़कों का चयन

पहले चरण में योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज के आसपास की 5 सड़कों को ग्रीन जोन के लिए चयनित किया गया है।

इस ग्रीन जोन में वॉकिंग, सीटिंग, पीने के पानी जैसी सुविधाओं के साथ-साथ फूड प्लाजा और पूरे इलाके का सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा।

नगर आयुक्त ने दी जानकारी

मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने बताया कि पहले चरण में महिला कॉलेज और उसके आसपास की पांच सड़कों को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। यहां फूड प्लाजा के साथ-साथ सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जायेंगे।

बता दें कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1.53 लाख की आबादी है। यह शहर कोयल नदी के किनारे बसा हुआ है। ग्रीन जोन में चयनित इलाके में रेलवे स्टेशन, पलामू समाहरणालय और कोयल नदी का किनारा 500 मीटर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

महिला कॉलेज रोड से पूरे शहर में कनेक्टिविटी है और यह पूरा इलाका एक से दो किलोमीटर  (KM) में फैला हुआ है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...