HomeUncategorizedअब TV सेगमेंट में एंट्री करेगी Reliance, मुकेश अंबानी जल्द ला रहे...

अब TV सेगमेंट में एंट्री करेगी Reliance, मुकेश अंबानी जल्द ला रहे हैं सस्ता Smart TV

Published on

spot_img

Reliance Industries Limited : जल्द ही अब एक और नए सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी अपने टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम Jio TV OS को टेस्ट कर रही है।

ये ऑपरेटिंग सिस्टम Google के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा। अगर यह मार्केट में आती है तो इसका सीधा मुकाबला Samsung के Tizen OS और LG WebOS से होगा।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी गूगल के साथ अपनी पार्टनरशिप में Jio TV OS को टेस्ट कर रही है।

इस स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म के जरिए रिलायंस डोमेस्टिक TV मैन्युफैक्चर्र्स को टार्गेट कर रहा है। खासकर छोटे प्लेयर्स को, जिनकी संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है।

JioTV OS में क्या होगा खास?

रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी के एक एक्जीक्यूटिव ने बताया है कि Jio TV OS एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म होगा,

जो डेवलपर्स को स्मार्ट टीवी और दूसरे कनेक्टेड डिवाइसेस के लिए ऑप्टमाइज ऐप्स तैयार करने देगा। इससे प्लेटफॉर्म के लिए बेहतर ऐप इकोसिस्टम मिलेगा।

लाइसेंस फीस चार्ज नहीं करेगी कंपनी

इसके अलावा Jio TV OS के लिए कंपनी कोई लाइसेंस फीस चार्ज नहीं करेगी (रिपोर्ट के मुताबिक)।

छोटे मैन्युफैक्चर्र्स इसकी वजह से Jio TV OS को आसानी से एडॉप्ट कर सकते हैं। इस कारण भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में कंपटीशन तेजी से बढ़ेगा।

एक अन्य एक्जीक्यूटिव ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया है कि लाइसेंस फीस नहीं होने की वजह से Jio TV OS तेजी से पॉपुलर होगा।

उन्होंने कहा, ‘सैमसंग और LG जैसे मैन्युफैक्चर्र्स के पास अपना ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो इस OS पर नहीं आएंगे। रिलायंस घरेलू और छोटे ब्रांड्स के साथ एग्रीमेंट करना चाहता है।’

रिलायंस अपने Jio TV OS के साथ JioCinema को भी प्रमोट करना चाहता है। इसकी मदद से कंपनी रेवेन्यू जनरेट कर पाएगी और इसे Jio Broadband सब्सक्रिप्शन के साथ जोड़ सकती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही रिलायंस Jio की ब्रांडिंग वाले स्मार्ट टीवी भी लॉन्च कर सकती है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...