पूर्व पार्षद वेद सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former Councilor Ved Singh shot by Criminals: रविवार को राजधानी रांची में पूर्व पार्षद वेद सिंह (Ved Singh) को अपराधियों में सारेशाम गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को धुर्वा थाना (Dhurva police station) क्षेत्र में अंजाम दिया गया।

वेद सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया जब वे धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन हमलावर मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां (Explosive Bullets) चलाना शुरू कर दिया। अपराधियों के द्वारा की गई गोलीबारी में वेद सिंह को तीन गोलियां लगने की सूचना है।

स्थानीय लोगों ने वेद सिंह को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी। दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया DSP सहित कई पुलिस अफसर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में लग गए हैं।

Share This Article