कोडरमा में ऑटो पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के राउतडीह में रविवार शाम को ऑटो पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वही ऑटो में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो मंझने से बरियारडीह हाट मैदान पर शादी-विवाह के लिए लड़का लड़की देखा सुनी करने के लिए लोग आ रहे थे।

इसी बीच राउतडीह के समीप ऑटो चालक ने एक कुत्ता को बचाने में अपना ऑटो से संतुलन खो दिया, जिसके कारण ऑटो पलट गयी।

ऑटो में सवार चमेलवा देवी (50) की ऑटो से दबने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

वही सुलेखा कुमारी (15), दुलारी देवी (50), शांति देवी (65), पूजा देवी (22), रेखा कुमारी (16) गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

Share This Article