Homeझारखंडचोरों के हौसले बुलंद! विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने कर ली...

चोरों के हौसले बुलंद! विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने कर ली चोरी

Published on

spot_img

Thieves Committed Theft by Breaking the lock of the school : दलाही (मसलिया थाना क्षेत्र): गुमरो पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बांक-पोखरिया (Primary School Bank-Pokhariya) में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विद्यालय के सचिव प्रभाकर झा ने बताया कि घटना की मौखिक जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति और मसलिया थाना (Masaliya Police Station) को दे दी गई है।

सुबह खेतों में काम करने जा रहे किसानों ने फोन पर विद्यालय के ताले टूटे होने की सूचना दी। जब विद्यालय पहुंचकर देखा गया तो छह ताले टूटे पाए गए। चोरों ने कार्यालय से लेकर रसोईघर तक की छानबीन की। विद्यालय से दो कुर्सियां गायब पाई गईं और रसोईघर के बर्तन बाहर फेंके मिले। चोरों ने रसोईघर में रखी सामग्री से खिचड़ी पकाकर खाई भी।

यह पहली बार नहीं है जब इस विद्यालय में चोरी हुई है। पहले भी कई बार यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...