हेमंत सोरेन ने अपने पास रखा ये विभाग?, जानें बसंत को क्यों नहीं मिली जगह

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Gov. Jharkhand : हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। इसके बाद राजभवन

में हेमंत कैबिनेट का विस्तार हुआ। इसमें 11 मंत्रियों ने Oath ली। मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों वैद्यनाथ राम,डॉ इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह को जगह दी गई।

चंपाई कैबिनेट में मंत्री रहे कांग्रेस से बादल और झामुमो से बसंत सोरेन को जगह नहीं मिल सकी। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। बता दें ki हेमंत सोरेन के पास मुख्यमंत्री कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग, गृह

(कारा सहित) विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय व निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) और वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं हैं।

इस वजह से बसंत सोरेन को नहीं मिली जगह

चंपाई सोरेन के सीएम बनने के बाद हेमंत के छोटे भाई बसंत सोरेन को मंत्री बनाया गया था।

अब हेमंत फिर से CM बन गए हैं, इसलिए बसंत को कैबिनेट में जगह नहीं मिली। वे संगठन मजबूत करेंगे और पार्टी परिवारवाद के आरोप से भी बचेगी।

वहीं बादल पत्रलेख का काम अन्य मंत्रियों के मुकाबले कमजोर रहा। क्षेत्र की जनता भी उनसे नाराज थी। पार्टी के कई नेता सार्वजनिक रूप से मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कर चुके थे। इस कारण पार्टी ने उन्हें हटाने का फैसला लिया।

Share This Article