NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने अब यहां से की गिरफ्तारी

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NEET-UG paper leak case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG ) में कथित ‘Manipulation’ करने के आरोप में एक व्यक्ति को लातूर से गिरफ्तार किया।

CBI अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि CBI ने लातूर से जुड़े मामले में नंजुनेथप्पा जी नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

आरोप है कि लातूर के सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों ने NEET-UG अभ्यर्थियों से परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करने के लिए करीब पांच लाख रुपये की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने अब तक बिहार NEET-UG प्रश्नपत्र लीक मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, और लातूर तथा गोधरा में कथित हेरफेर के सिलसिले में एक-एक व्यक्ति को, जबकि साजिश के आरोप में देहरादून से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने पांच मई को आयोजित परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर बड़े पैमाने पर उठे विवाद के बाद सीबीआई को प्रकरण की जांच करने की जिम्मेदारी दी।

बिहार में दर्ज FIR प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़ा है, जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज प्राथमिकी अभ्यर्थियों के स्थान पर दूसरे व्यक्ति के परीक्षा देने और हेरफेर से जुड़ा है।

NEET-UG का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA ) ने किया था और इसके जरिये सरकारी और निजी संस्थानों में MBBS, BDS , आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश मिलता है।

इस साल 5 मई को दूसरे देश के 14 शहरों सहित 571 शहरों में फैले 4,750 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई थी और 23 लाख से अधिक अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी।

Share This Article