Homeझारखंडलगभग 7 दिनों के बाद फिर सक्रिय होने के मूड में आ...

लगभग 7 दिनों के बाद फिर सक्रिय होने के मूड में आ रहा मानसून, 2 दिन बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather : लगभग 7 दिनों तक सामान्य रहने के बाद झारखंड (Jharkhand) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर सक्रिय होने की स्थिति में आ गया है।

आज यानी  गुरुवार से 13 जुलाई तक राजधानी Ranchi सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। वज्रपात के आसार हैं।

12 जुलाई को उत्तर-पूर्वी भाग के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश होगी।

13 जुलाई को भी उत्तर-पूर्वी भाग के अलावा मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई।

इस तरह बदलेगा मौसम

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, ईस्ट-वेस्ट टर्फ नॉर्थ-ईस्ट उत्तर प्रदेश में सर्कुलेशन बन रहा है।

डालटनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) तक मॉनसून गुजर रहा है। मॉनसूनी हवाएं चल रही हैं। इससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

राज्य के किसी इलाकों में हल्की बारिश हुई। सबसे अधिकत उच्चतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस Ranchi में दर्ज किया गया।

वज्रपात ने ली तीन लोगों की जान, तीन अन्य झुलसे

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भादोडीह में बारिश के दौरान ठनका गिरने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।

तीन लोग झुलस गए। इनमें एक महिला और दो युवक शामिल हैं। सभी को जमशेदपुर (Jamshedpur) के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...