HomeUncategorizedज्यादा शराब पीने से हो रहा है मांसपेशियों का नुकसान, रिसर्च में...

ज्यादा शराब पीने से हो रहा है मांसपेशियों का नुकसान, रिसर्च में दावा

Published on

spot_img

Drinking Too Much Alcohol is Causing Muscle Loss: य‎दि मसल्स (Muscle ) को खराब होने से बचाना है तो ज्यादा शराब पीना छोड़ना होगा। जो लोग शराब का आ‎धिक सेवन करते हैं उनके Muscle जल्दी ही कमजोर हो जाते हैं।

गौरतलब है ‎कि इन दिनों लोगों की जीवनशैली में लगातार बदलाव हो रहे हैं। काम के बोझ और लगातार बिगड़ती खानपान की आदतों की वजह से अक्सर लोगों को कई समस्याओं का शिकार होना पड़ता है।

 

शराब लोगों की इन्हीं आदतों में से एक है, जो न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी लोगों को काफी नुकसान पहुंचाती है। अलग-अलग लोगों में शराब पीने की अपनी अलग आदतें होती हैं। कुछ लोग जहां सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो वहीं कुछ लोग जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं।

शराब सेहत के लिए काफी हानिकारक (Harmful) होती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कई गंभीर समस्याओं का शिकार बना सकता है। हाल ही में इसे लेकर एक और चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है। ताजा अध्ययन में यह पता चला कि जो लोग ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, उनकी मांसपेशियों यानी मसल्स को ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

University of Anglia की इस स्टडी में यह पता चला है कि ऐसे में लोग जो जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं, एक उम्र के बाद उनमें मसल्स लूजिंग का जोखिम ज्यादा रहता है।

इस शोध में यह भी पता चला है कि जो लोग दिन में 10 या 10 से ज्यादा यूनिट शराब पीते हैं, उनकी मांसपेशियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है और यह मिडिल एज तक आते-आते कमजोरी का कारण भी बन सकता है। शोधकर्ताओं ने यूके बायोबैंक के डेटा की मदद से 37 से 73 वर्ष की उम्र के 200,000 लोगों पर रिसर्च की।

रिसर्च में शामिल इन प्रतियोगियों में ज्यादातर लोगों की उम्र 50 से 60 के बीच थी। इस स्थिति का मुख्य लक्षण मांसपेशियों में कमजोरी है। शोधकर्ता इसे सार्कोपेनिया कहते हैं, जिसका मतलब मांसपेशियों और ताकत की प्रगतिशील हानि है। आमतौर पर उम्र के साथ यह समस्या देखने मिलती है लेकिन जरूरत से ज्यादा शराब पीने और खराब Lifestyle की वजह से सार्कोपेनिया का तेजी से विकास होता है।

अध्ययन में बताया ‎कि जब भी कोई व्यक्ति शराब का सेवन करता है, तो इससे शरीर में मौजूद केमिकल के कारण शरीर में मांसपेशियों का टूटना आसान हो जाता है।

ऐसे में शराब के अत्यधिक सेवन से मांसपेशियों की कोशिकाओं में मौजूद कैल्शियम की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। शराब के अत्यधिक सेवन से मसल्स की सेल्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

शराब शरीर में Glucocorticoids को बढ़ाता है, जो मांसपेशियों के टूटने का कारण बनता है। इसके अलावा Alcohol से शरीर में अमोनिया में वृद्धि होती है, जो मांसपेशियों के टूटने का कारण बनता है। साथ ही ज्यादा मात्रा में शराब पीने से धीरे-धीरे विटामिन बी, आयरन, जिंक, Potassium और विटामिन डी की कमी होती है।

spot_img

Latest articles

जोन्हा फॉल में DPS रांची के संगीत शिक्षक माइकल घोष तेज धार में बहे, NDRF की तलाश जारी

Ranchi News: झारखंड के जोन्हा फॉल में गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे एक...

ATS-DSP पर फायरिंग मामले में चंदन साव को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में ATS के DSP नीरज कुमार और दारोगा...

162 निजी स्कूलों की फटकार के बाद 70,000+ विद्यार्थियों का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपडेट

Ranchi News: जिला शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद रांची के 162 निजी स्कूलों...

रांची के पिठोरिया में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर स्थित रणधीर...

खबरें और भी हैं...

जोन्हा फॉल में DPS रांची के संगीत शिक्षक माइकल घोष तेज धार में बहे, NDRF की तलाश जारी

Ranchi News: झारखंड के जोन्हा फॉल में गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे एक...

ATS-DSP पर फायरिंग मामले में चंदन साव को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में ATS के DSP नीरज कुमार और दारोगा...

162 निजी स्कूलों की फटकार के बाद 70,000+ विद्यार्थियों का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपडेट

Ranchi News: जिला शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद रांची के 162 निजी स्कूलों...