पश्चिम बंगाल के मालदा में प्लास्टिक कारखाने में विस्फोट, 4 लोगों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मालदा जिला अंतर्गत सूजापुर इलाके में आज गुरुवार की सुबह प्लास्टिक के एक कारखाने में हुए विस्फोट से चार श्रमिकों की मौत हो गई।

चार लोग घायल भी हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर पहुंची कालियाचक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्लास्टिक कारखाने की एक मशीन में विस्फोट हुआ है, जिसकी वजह से आग फैल गई। दो श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन सभी घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो और श्रमिकों ने भी दम तोड़ दिया। बाकी चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट होने का कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है।

Share This Article