HomeUncategorizedदिशा रवि की गिरफ्तारी पर बोले राहुल, भारत चुप नहीं रहेगा

दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बोले राहुल, भारत चुप नहीं रहेगा

Published on

spot_img

नई दिल्ली: दिशा रवि की गिरफ्तारी के एक दिन बाद और टूलकिट मामले को लेकर निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भारत चुप नहीं रहेगा।

हिंदी के एक दोहे का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारत चुप नहीं रहेगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी रविवार को बेंगलुरू की 21-वर्षीय कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

उन पर किसानों के विरोध से संबंधित टूलकिट को साझा करने का आरोप है।

दिशा रवि फ्राइडे फॉर फ्यूचर अभियान के संस्थापकों में से एक हैं और उन्होंने कथित रूप से टूलकिट को संपादित किया और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

उन्हें शनिवार को बेंगलुरू के सोलादेवनहल्ली इलाके में उनके घर से हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को टूलकिट बनाने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए, 120-ए और 153-ए के तहत राजद्रोह, आपराधिक षड्यंत्र और घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

इस टूलकिट को बाद में वैश्विक जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा साझा किया गया था।

पुलिस ने दिशा रवि को दस्तावेज के निर्माण और प्रसार में एक महत्वपूर्ण साजिशकर्ता बताया है और कहा है कि उसने एक व्हाट्सएप समूह शुरू किया था और दस्तावेज का मसौदा तैयार करने के लिए सहयोग किया था।

spot_img

Latest articles

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

झारखंड हाई कोर्ट की फटकार, रांची-चाईबासा में बच्चों को HIV संक्रमित ब्लड चढ़ाने पर सरकार सख्ती बरते

Jharkhand High Court: झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) ने रांची और पश्चिमी सिंहभूम...

CBSE Board Exams 2026 : 17 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा, क्लास 10 के लिए साल में दो बार Exam

CBSE Board Exams 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की बोर्ड...

खबरें और भी हैं...