HomeUncategorizedइन तारीखों में जन्मे लोगों पर होती है शनि देव की विशेष...

इन तारीखों में जन्मे लोगों पर होती है शनि देव की विशेष कृपा, जानिए क्या कहती है आपके जन्मदिन की तारीख

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Numerology Shani Number : अंकज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म की तारीख उसके स्वभाव, गुणों और साथ ही उसके बारे में कई दिलचस्प बातों को बताती है।

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी प्रकार से हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में मूलांक होते हैं और राशियों की तरह ही हर मूलांक का संबंध भी किसी न किसी ग्रह से होता है।

इन लोगों पर होती है शनि देव की विशेष कृपा

अंकशास्त्र में मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव माने गए हैं। मान्यता है कि मूलांक 8 के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। इस मूलांक के जातक जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत, संघर्ष और लगन के सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं और करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं।

किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, उसे ही आपका मूंलाक कहा जाएगा। वहीं, जब आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, उसे भाग्यांक कहा जाएगा। उदाहरण के लिए 8, 17 और 26 को जन्में लोगों का मूलांक 8(8+0=1+7=2+6=8) होता है। अंकज्योतिष में मूलांक 8 को शनि का अंक माना गया है।

ऐसे होते हैं 8 तारीख को जन्मे लोग

किसी भी महीने की 8 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक भी 8 होता है। इस बर्थडेट के जातक मेहनती होते हैं। ये लोग कड़ी मेहनत और ईमानदारी से किसी भी काम को पूरा करने में भरोसा रखते हैं। इन्हें किसी की चापलूसी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। वाद-विवाद से बचते हैं। 8 तारीख को जन्मे लोगों को हारना नापसंद होता है।

यह मनी माइंडेड होते हैं और खूब धन कमाते हैं। इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है क्योंकि यह पैसे को बचाने में माहिर होते हैं। ये लोग कम उम्र में ही धनवान हो जाते हैं। इनकी सोच-समझने की क्षमता बहुत बेहतरीन होती है। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेते हैं। जिससे यह जीवन में खूब सफलता अर्जित करते हैं और समाज में सराहे जाते हैं।

ऐसे होते हैं 17 तारीख में जन्मे लोग

किसी भी महीने की 17 तारीख को जन्मे लोगों का भी मूलांक 8 होता है। इस बर्थडेट के जातक मेहनती, ईमानदार और स्वाभिमानी होते हैं। यह किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन हर कोई इनके स्वभाव और सकारात्मक विचारों से इंप्रेस होता है।

यह ज्यादा सोशल नहीं होते हैं और अपनी निजी जिंदगी में ही खुश रहते हैं। आर्थिक मामलों में यह गुड डिसीजन मेकर साबित होते हैं। कड़ी मेहनत और संघर्ष से करियर में बहुत अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। यह एक बार जिस काम को करने का मन बना लेते हैं, फिर सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

ऐसे होते हैं 26 तारीख को जन्मे लोग

शनिदेव की तरह ही 26 बर्थडेट वाले भी मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। यह दूसरों के साथ अन्याय होता देख बिल्कुल भी नहीं सहन कर पाते हैं। इस तारीख को जन्मे लोग दयालु, मेहनती, ईमानदार,संघर्षशील होने के साथ-साथ धैर्यवान भी बहुत होते हैं। आर्थिक मामलों में इस तारीख को जन्मे लोग भी बहुत भाग्यशाली होते हैं।

यह मुश्किलों से नहीं घबराते हैं और चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करते हैं। शनिदेव की कृपा से इन्हें जीवन में किसी भी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है और जल्द ही मेहनत और लगन के दम पर सफलता हासिल कर लेते हैं। इस मूलांक के जातक बहुत सोच-समझकर पैसे खर्च करते हैं। जिससे जीवन में इन्हें कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...