मुरारी तिवारी गोलीकांड में मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी को पुलिस ने भेजा जेल

डालटनगंज शहर थाना (Daltonganj City police station) क्षेत्र के रेड़मा के रहने वाले मुरारी तिवारी गोलीकांड के मुख्य आरोपी सह साजिशकर्ता रेड़मा के ही रहने वाले प्रदीप तिवारी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murari Tiwari Shooting case: डालटनगंज शहर थाना (Daltonganj City police station) क्षेत्र के रेड़मा के रहने वाले मुरारी तिवारी गोलीकांड के मुख्य आरोपी सह साजिशकर्ता रेड़मा के ही रहने वाले प्रदीप तिवारी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

प्रदीप तिवारी जैप में जमादार के पद से रिटायर हुए हैं। मुरारी तिवारी पर जमीन विवाद के कारण गोली चलवायी गई थी। जमीन बंटवारा को लेकर लंबे समय से प्रदीप और मुरारी के बीच विवाद चल रहा था। दोनों गोतिया रिश्तेदार हैं। शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने मामले की पुष्टि की है।

30 मई की शाम मुरारी तिवारी को रेड़मा में बाइक से आए दो बदमाशों ने गोली मारने की कोशिश की थी। पहले Round में गोली चलाने पर फायर नहीं हुई थी जबकि दूसरे राउंड की गोली पिस्तौल की Magazine गिर जाने के कारण नहीं चली थी।

दूसरी बार जब मुरारी को गोली मारी जा रही थी, तब उन्होंने गोली मारने वाले को धक्का दे दिया था।

मौके से रेकी कर रहे जेलहाता के रौशन कुमार को मैग्जीन उठाते गिरफ्तार किया गया था जबकि उसकी निशानदेही पर चैनपुर-शाहपुर नई मुहल्ला के शूटर सद्दाम हुसैन उर्फ लुड्डू खान एवं शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मुहल्ला गमहेल स्थान के मो. नाजिम को गिरफ्तार किया गया था।

रेकी करने वाले और शूटर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस साजिशकर्ता एवं कारण के संबंध में जानकारी देने में काफी समय लगायी। पुलिस से बार बार इस संबंध में पूछा भी गया था लेकिन अनुसंधान का हवाला देकर पुलिस बता नहीं रही थी।

इस बीच पीड़ित मुरारी तिवारी CM हाउस तक फरियाद लेकर पहुंचे। ऊपर से दबाव बनने पर मुख्य आरोपित सह साजिशकर्ता की गिरफ्तारी हुई। हालांकि इसके बाद भी पुलिस यह बताने की स्थिति में नहीं है कि शूटरों को सुपारी कितने की दी गयी थी।

Share This Article