RPF हटिया ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी करते एक को किया गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हटिया ने रेलवे के टिकट का कालाबाजारी करते पंडरा स्थित ITI बस स्टैंड के समीप से अतीत सोनी को गिरफ्तार किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RPF Hatia arrested one Person for black Marketing of railway tickets.: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हटिया ने रेलवे के टिकट का कालाबाजारी करते पंडरा स्थित ITI बस स्टैंड के समीप से अतीत सोनी को गिरफ्तार किया है।

वह मूल रूप सेरातू के झिरी का रहने वाला है। इसके पास से दो प्रीमियम तत्काल सेवा यात्रा सह आरक्षण टिकट मिला।

हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार ने रविवार को बताया कि Operation उपलब्ध के तहत यह कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी और अतीत सोनी को टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपित ने बताया कि वह विभिन्न रेलवे स्टेशनों के विभिन्न PRS Counter से जरूरतमंद यात्रियों को PRS काउंटर तत्काल टिकट उपलब्ध कराता है और अपने निजी लाभ के लिए वास्तविक मूल्य से अतिरिक्त शुल्क लेता है।

Share This Article