पत्नी के लापता होने से परेशान पति ने की आत्महत्या, छान बिन में जुटी पुलिस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Husband Commits Suicide: बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना (Gomiya Police Station) क्षेत्र के कसवागड्डा गांव निवासी 30 वर्षीय अल्बर्ट पूर्ति ने आत्महत्या कर ली। बुधवार तड़के, अल्बर्ट का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के अनुसार, अल्बर्ट पुणे में कार्यरत था और एक सप्ताह पहले ही अपने घर लौटा था। उसकी पत्नी जो लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान घर से मायके धनबाद के लिए निकली थी। रास्ते में लापता हो गई थी।

परिवार की जांच में पता चला कि उसकी पत्नी ने गोमिया से धनबाद के लिए बस पकड़ी थी लेकिन विष्णुगढ़ में उतर गई। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद था। पत्नी एक इंजीनियर थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अल्बर्ट घर लौटने के बाद मानसिक तनाव में था और मंगलवार रात को ठीक से सो नहीं पाया। बताया जाता है कि नींद की कमी और तनाव के कारण वह रात भर जागता रहा। बुधवार तड़के करीब तीन बजे, जब परिवार के लोग सो रहे थे। अल्बर्ट घर से बाहर निकला और नदी के रास्ते पर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

सुबह जब गांव के लोग नदी की ओर गए तो शव देखा और तुरंत परिवार को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

Share This Article