हिंदपीढ़ी में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी फर्स्ट स्ट्रीट मिडिल स्कूल (Hindpiri First Street Middle School) के समीप शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Contractor commits suicide by shooting himself in Hindpiri : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी फर्स्ट स्ट्रीट मिडिल स्कूल (Hindpiri First Street Middle School) के समीप शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक का नाम सत्यजीत सरकार बताया जा रहा है और वो कालीचरण अपार्टमेंट में रहते थे। सत्याजीत पेशे से ठेकेदार थे। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली DSP मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनने के बाद सरकार के पड़ोसियों ने उनकी पत्नी को फोन किया और पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन जब फ्लैट के बाहर पहुंचे तब दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस की टीम जब कालीचरण अपार्टमेंट (Kalicharan Apartment) के बी ब्लॉक के कमरा नंबर 102 के दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंची तो सोफा पर सत्यजीत सरकार का शव मिला और उनकी हाथ में पिस्टल भी थी।

Share This Article