झारखंड के नए राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

झारखंड के नए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand’s new Governor Santosh Gangwar Reached Ranchi : झारखंड के नए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, और पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन सहित कई मंत्री उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहीं DGP सहित कई अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

इस दौरान नए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को Guard of Honour दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार गंगवार कल यानी बुधवार को झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

पूर्व राज्यपाल CP राधाकृष्णन ने ली झारखंड से विदाई

बताते चलें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने 27 जुलाई शनिवार की रात झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की थी। करीब 17 महीने बाद झारखंड को फिर से नया राज्यपाल मिल गया है। वहीं वर्तमान राज्यपाल CP राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

CP राधाकृष्णन ने भी आज ही झारखंड से विदाई ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और पत्नी कल्पना सोरेन ने पुष्पगुच्छ देकर CP राधाकृष्णन को सप्रेम विदाई दी।

Share This Article