HomeUncategorizedवायनाड में भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 218...

वायनाड में भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 218 हुई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Death toll in Wayanad Landslide rises to 218: केरल के वायनाड जिले में बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन (Landslide ) की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 218 हो गई है। जिला प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मृतकों में 90 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबे से अब तक शरीर के 143 अंग भी बरामद किए जा चुके हैं।

बयान के अनुसार, 218 शवों में से 152 की पहचान उनके परिजनों ने कर ली है।

इसमें कहा गया है कि 217 शवों और शरीर के 143 अंगों का Postmortem किया जा चुका है तथा 119 अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

बयान के मुताबिक, 518 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 89 का इलाज जारी है।

इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कहा कि 30 जुलाई को शुरू हुआ खोज और बचाव अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 206 लोग अब भी लापता हैं।

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तलाश अभियान शनिवार को लगातार पांचवें दिन जारी है। मलबे में अभी भी फंसे लोगों की तलाश के लिए 1,300 से अधिक बचावकर्मियों, भारी मशीन और अत्याधुनिक उपकरणों को तैनात किया गया है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...