HomeUncategorizedभगवंत मान को पेरिस और विधानसभा स्पीकर को अमेरिका जाने की नहीं...

भगवंत मान को पेरिस और विधानसभा स्पीकर को अमेरिका जाने की नहीं मिली इजाजत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bhagwant Mann did not get permission to go to Paris and Assembly Speaker to America : विदेश मंत्रालय ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को पेरिस और विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को अमेरिका जाने की इजाजत नहीं दी है।

विदेश मंत्रालय के इस फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब प्रदेश इकाई ने केंद्र सरकार की आलोचना की है।

मुख्यमंत्री मान को पेरिस ओलंपिक में जाने की इजाजत केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दी गई। मुख्यमंत्री मान 10 सदस्यीय प्रतिनिधीमंडल के साथ पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए जाना चाहते थे। हॉकी टीम जो 4 अगस्त को ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पंजाब के हैं।

मुख्यमंत्री ने पेरिस जाने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी मांगी थी। मान 3 अगस्त की रात को पेरिस के लिए फ्लाइट पकड़ना चाहते थे ताकि Indian hockey team के मैच के लिए समय पर पहुंच सकें।

मुख्यमंत्री को अगर विदेश जाने की अनुमति मिलती तो वह 9 अगस्त तक विदेश में रहते। मुख्यमंत्री मान के अलावा विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को भी विदेश जाने की अनुमति नहीं मिली। स्पीकर को एक सम्मेलन में भाग लेना था।

पायल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं स्टेट स्तरीय हॉकी खिलाड़ी रहे मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इसकी निंदा की। साथ ही भाजपा सरकार को सीधे तौर पर एक प्रकार की चुनौती भी दी।

ग्यासपुरा ने कहा कि वे इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। क्योंकि पेरिस ओलंपिक में पंजाब के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हाकी टीम का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। वे खुद पंजाब टीम के हाकी खिलाड़ी रहे हैं। केंद्र सरकार ने गलत राजनीति करते हुए भगवंत मान को वहां जाने से रोका है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...