CRPF IG ने किया ध्वजारोहण

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडरों ने राज्य के विभिन्न तैनाती स्थलों पर हर्ष और उल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। साथ ही देश की आजादी के लिए बलिदान हुए जवानों की शहादत को याद किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CRPF IG hoisted the flag : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडरों ने राज्य के विभिन्न तैनाती स्थलों पर हर्ष और उल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। साथ ही देश की आजादी के लिए बलिदान हुए जवानों की शहादत को याद किया।

केंद्रीय रिजर्व Police बल के जवान और अधिकारियों ने यह प्रतिज्ञा ली कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए वह प्राणों की आहुति देने में कभी पीछे नहीं हटेंगेl

इसके अलावा रांची के समूह केंद्र सैम्बो में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह (Saket Kumar Singh) ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद जवानों को उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्य के लिए अलंकृत किए गए और उनके कार्य में उत्साह वर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उप उपमहानिरीक्षक तथा कमांडेंट के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article