राजधानी रांची की बढ़ेगी सुरक्षा, जगह-जगह बिछेगा CCTV ‘जाल’

शहर में अपराधी घटनाओं को रोकने के लिए शहर के 13 जगहों पर CCTV लगाने का निर्देश दिया गया है। SSP द्वारा दिये गये सुझाव के बाद इन स्थलों का मुआयना करने के बाद SDO उत्कर्ष कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी किये हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Security of Capital Ranchi will increase: शहर में अपराधी घटनाओं को रोकने के लिए शहर के 13 जगहों पर CCTV लगाने का निर्देश दिया गया है। SSP द्वारा दिये गये सुझाव के बाद इन स्थलों का मुआयना करने के बाद SDO उत्कर्ष कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी किये हैं।

यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी लगाने से सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा किया जा सकता है।

आदेश में कहा गया है कि सभी बैंक और वित्तीय लेनदेन करने वाली संस्थाओं, सभी ATM, सभी ज्वेलरी दुकान, सभी Petrol Pump, Hotel और रेस्टोरेंट, शराब की दुकाने, मल्टी स्टोरेज फ्लैट, ऑटो और बस स्टैंड, पेड पार्किंग, मॉल और मार्केटिंग परिसर, दवा दुकाने और सभी अपार्टमेंट में पर्याप्त CCTV कैमरा लगाया जावेगा।

इन स्थानों पर लगाने वाले कैमरों की संख्या इतनी होगी कि आसपास के क्षेत्र की गतिविधियों की रिकॉर्ड किया जा सके। हालांकि वह भी ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है कि कैमरा से किसी महिला या अन्य व्यक्ति की निजता का हनन नहीं हो। इन 13 स्थानों पर CCTV लगाने की जिम्मेदारी स्थल मालिकों की होगी। इसे 15 दिनों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article