Homeझारखंडकुएं में मिला मां-बेटे के शव, हत्या का आरोप

कुएं में मिला मां-बेटे के शव, हत्या का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bodies of Mother and Son Found in Well : कोडरमा जिले के जयनगर थाना (Jayanagar police station) क्षेत्र अंतर्गत तरवन गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक कुएं से 38 वर्षीया महिला और उसके 8 वर्षीय पुत्र के शव मिले।

इस बाबत मृतका के पिता टीपन महतो ने पुत्री के ससुराल वालों पर हत्या (Murder) कर शव को कुएं में डालने का आरोप लगाया है।

थाने को दिए आवेदन में कटिया निवासी टीपन महतो ने कहा है कि पुत्री सुमन देवी की शादी 18 वर्ष पूर्व तरवन के उपेन्द्र यादव के साथ की थी। ससुराल के लोग बराबर मारपीट और प्रताडित किया करते थे।

उसकी बेटी का पति उपेन्द्र यादव, देवर राजेश यादव, ससुर दिलीप यादव, सास जसवा देवी, गोतनी सरिता देवी और ननद कंचन देवी जगह जमीन हडपने की नीयत से सुमन को प्रताड़ित करने लगे। विगत एक सप्ताह से विवाद चला आ रहा था, जिसकी जानकारी उसकी पुत्री ने फोन पर दिया था।

इस बीच फोन से सूचना मिली कि उसकी पुत्री सुमन देवी और नाती प्रेम कुमार (08) की हत्या कर शव (Dead Body) को छुपाने की नियत से कुआं में डाल दिया गया है जबकि 12 वर्षीया नतनी प्रियांशु भी गायब है।

मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मां-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच-पड़ताल शुरू की।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...