रांची में भारी मात्रा में अंगेजी शराब बरामद

राजधानी की चान्हो थाना (Chanho Police station) पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से इंपीरियल गोल्ड कम्पनी का 2080 बोतल अंगेजी शराब बरामद किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Large Quantity of English Liquor Recovered in Ranchi: राजधानी की चान्हो थाना (Chanho Police station) पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से इंपीरियल गोल्ड कम्पनी का 2080 बोतल अंगेजी शराब बरामद किया है।

DSP अमर कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि चान्हो थाना क्षेत्र के एनएच-75 मुख्य मार्ग में पादुक पुल के समीप एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन (जेएच01 बीई 5815) को रोका गया, जिसपर उक्त वाहन के चालक और एक अन्य व्यक्ति उक्त वाहन से उतरकर भागने लगे। उन्हें पकड़ने का फाफी प्रयास किया गया लेकिन दोनों व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये।

Anti Crime Checking में चान्हो थाना प्रभारी चन्दन कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार, संजय कुमार सिंह सहित सशरत्र बल शामिल थे।

Share This Article