संघ प्रमुख मोहन भागवत को मिली Z प्लस एडवांस सुरक्षा

सूत्रों ने बताया कि इसमें बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे शामिल है। हेलीकॉप्टर यात्रा की अनुमति केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेलीकॉप्टरों में दी जाएगी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mohan Bhagwat Z plus advanced security: PM मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तरह राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को Z प्लस एडवांस सुरक्षा (ASL) दी गई है।

अब ASL के तहत सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा से संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों जैसी स्थानीय एजेंसियों की भागीदारी अनिवार्य है।

सूत्रों ने बताया कि इसमें बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे शामिल है। हेलीकॉप्टर यात्रा की अनुमति केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेलीकॉप्टरों में दी जाएगी।

भागवत की Z-प्लस सुरक्षा में अधिकारी और गार्ड शामिल

इसको लेकर हाल ही में गृह मंत्रालय के द्वारा समीक्षा की गई थी, जिसमें पाया गया कि गैर भाजपा दलों के द्वारा शासित राज्यों में ढिलाई बरती गई है। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

गृह मंत्रालय के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में इसकी बात कही है। इससे पहले भागवत की Z-प्लस सुरक्षा में CISF से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी और गार्ड शामिल थे।

सूत्रों ने कहा कि RSS प्रमुख को कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों सहित कई संगठनों के निशाने पर माना जाता है। उनकी लगातार बढ़ती हुई धमकी और विभिन्न एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद गृह मंत्रालय ने मोहन भागवत को ASL सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के रूप में घोषित किया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आधिकारिक तौर पर अपग्रेड के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Share This Article