घर के कोने में आराम से पड़ा था विशालकाय अजगर, देखते ही उड़े लोगों के होश, फिर…

लातेहार जिले के जुबली रोड इलाके में आज बुधवार को एक घर में विशालकाय अजगर मिला। घर में विशालकाय अजगर (Giant Python) को देख लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Panic Among People after seeing Giant Python : लातेहार जिले के जुबली रोड इलाके में आज बुधवार को एक घर में विशालकाय अजगर मिला। घर में विशालकाय अजगर (Giant Python) को देख लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार गुप्ता के नवनिर्मित मकान में सफाई का काम चल रहा था। इसी बीच सफाई कर रहे मजदूरों की नजर घर के एक कोने में पड़े विशालकाय अजगर पर पड़ी।

इसके बाद सभी मजदूर चिलाते हुए इधर-उधर भागने लगे। घर में अजगर होने की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग वहां पहुंच गए। भीड़ को देखकर अजगर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि अजगर को देखने से लग रहा था कि उसने किसी छोटे जीव-जंतु (Living Organisms) को खाया है। इस कारण वह आराम के मूड में था।

स्थानीय युवकों ने किया अजगर का रेस्क्यू

मौके पर पहुंचे स्थानीय युवक रौशन कुमार,बसंत कुमार एवं अन्य लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को इधर-उधर भागने से रोका और उसे सावधानी पूर्वक पकड़कर एक बोरी में बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने वन विभाग के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी।

वन विभाग के पदाधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को Rescue कर अपने साथ ले गई। वन विभाग की टीम ने लातेहार जिला मुख्यालय से दूर जंगल में ले जाकर अजगर को छोड़ दिया।

Share This Article