गबन के मामले में विधायक सरयू राय के खिलाफ अरगोडा़ थाने में FIR दर्ज

शनिवार को निर्दलीय विधायक सरयू (MLA Saryu ) के खिलाफ राजधानी रांची के अरगोड़ा थाने में पैसे के गबन को लेकर FIR दर्ज करवाई गई है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

FIR registered against MLA Saryu Rai in Argora police station: शनिवार को निर्दलीय विधायक सरयू (MLA Saryu ) के खिलाफ राजधानी रांची के अरगोड़ा थाने में पैसे के गबन को लेकर FIR दर्ज करवाई गई है।

मनोज सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा आहार पत्रिका से जुड़े मामले में सरयू राय के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। मनोज सिंह के लिखित आवेदन पर अरगोड़ा थाने में केस नंबर 228/ 24 दर्ज कर लिया गया। अरगोड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

अवैध भुगतान का लगाया गया है आरोप

अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज सिंह अरगोड़ा थाने में दिए अपने आवेदन में या लिखा है कि सरयू राय जो पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं।

सर्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले में मंत्री रहे सरयू राय ने आम जनता को अधिकारों के प्रति जागरूक लाने के नाम पर प्रत्येक माह Bulletin आहार पत्रिका के मुद्रण, प्रकाशन और वितरण के लिए अपने नजदीकी और विश्वासियों को 3.38 करोड़ का अवैध भुगतान किया।

Share This Article