Homeझारखंडकल झारखंड में मनाया जाएगा 'करमा पर्व', जानिए इस पर्व का महत्व...

कल झारखंड में मनाया जाएगा ‘करमा पर्व’, जानिए इस पर्व का महत्व और इससे जुड़ी खास बातें

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

‘Karma Parv’  In Jharkhand: झारखंड में करमा पर्व (Karma Festival) बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर आदिवासी समाज के लोग हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाते हैं।

इस वर्ष झारखंड में कल यानी 14 सितंबर को करमा पर्व मनाया जाएगा। तो अगर आप भी करमा पर्व के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इस पर्व के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।

इस पर्व की तैयारी एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो जाती है। पर्व करने वाली बहनें ‘जावा उठाने’ की प्रक्रिया करती हैं, जो पूजा की एक महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है।

‘जावा उठाने’ की परंपरा

करमा पूजा से सात दिन पहले गांव की युवतियां सुबह नदी या तालाब पर जाकर स्नान करती हैं और बांस की नई टोकरी (छोटी डलिया) और पूजा का सामान साथ लेकर जाती हैं।

वहां से बालू उठाकर उसमें गेहूं, मकई, जौ, चना, और धान जैसे बीज बोए जाते हैं, जिसे ‘जावा उठाना’ कहा जाता है। इस टोकरी को करमयतीन (करमा पूजा करने वाली युवतियां) करम देवता का प्रतीक मानती हैं और सात दिनों तक इसे घर में सुरक्षित स्थान पर रखती हैं। इस दौरान डलिया की पूजा होती है, जिसमें उसे पानी, धूप आदि दिया जाता है।

जावा जगाने की परंपरा

जावा उठाने के बाद युवतियां सुबह-शाम डलिया को आंगन में रखकर उसके चारों ओर गोलाकार में घूमते हुए जावा गीत गाती हैं और नृत्य करती हैं, जिसे ‘जावा जगाना’ कहा जाता है।

करमा पूजा के दिन जावा गीत और नृत्य झारखंड में बेहद प्रचलित होते हैं। मान्यता है कि तीज के पारण के दिन सुहागिनें मिट्टी से बने गौर-गणेश की पूजा करती हैं और उसे विसर्जित करती हैं। इसी दिन करमयतीन करमा का बालू उठाती हैं।

वहीं करमा पूजा के दिन, युवतियां निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि छोटी बच्चियां फल-शरबत का सेवन कर उपवास करती हैं। अंतिम दिन करमयतीन पारंपरिक परिधान पहनकर सात बार जावा जगाती हैं और करमा पूजा करती हैं। वहीं रातभर लोकगीत और नृत्य चलता है, और सुबह जावा को नदी या तालाब में विसर्जित कर इस महापर्व का समापन होता है।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...