ग्रेजुएशन की छात्राओं ने फेल होने पर कॉलेज में किया हंगामा

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Girl Students Create Ruckus in College: SSLNT महिला कॉलेज (SSLNT Women’s College) में ग्रेजुएशन सेमेस्टर 6 की छात्राओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। दरअसल कॉलेज की 21 छात्राओं को प्रैक्टिकल परीक्षा में कॉलेज ने फेल कर दिया।

परीक्षा में फेल किए जाने के बाद इन्हें अपने एक साल बर्बाद होने की चिंता सता रही है। जिस कारण आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा किया।

क्या है पूरा मामला?

इस संबंध में छात्राओं का कहना है कि कुल छह सेमेस्टर में सभी पांच सेमेस्टर में पास हुए हैं। छठे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा में पास के लिए पांच मार्क्स की जरूरत होती है।

लेकिन इस परीक्षा में किसी को तीन तो किसी चार मार्क्स दिए गए हैं। छात्राओं ने कहा कि इस तरह से हम सभी छात्राओं का एक साल बर्बाद हो जाएगा।

वहीं छात्राओं का यह भी कहना है कि पीजी का नामांकन शुरू हो गया है। अगर यही हाल रहा तो हमारा PG में नामांकन भी नहीं हो सकेगा।

तकनीकी दिक्कत के कारण हुई गड़बड़ी

वहीं छात्राओं के हंगामे के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा के HOD विमल मिंज के कार्यालय में उन्हें बुलाया गया और छात्राओं के साथ वार्ता भी हुई है।

मीडिया को जानकारी देते हुए विमल मिंज ने कहा कि तकनीकी दिक्कत के कारण ऐसा हुआ है। छात्राओं की प्रैक्टिकल परीक्षा के मार्क्स ऑनलाइन चढ़ाया जाता था।

लेकिन तकनीकी रूप से दक्ष नहीं होने के कारण Offline यह काम करना पड़ा। जिस कारण गड़बड़ी हुई। ऐसा नहीं कि सभी छात्राओं को तीन या चार मार्क्स मिले हैं।

किसी-किसी छात्रा को पांच मार्क्स भी दिए गए हैं। जिन छात्राओं के Marks कम आए हैं उन्हें ठीक करा दिया जा रहा है। उन्हें पास मार्क्स देकर पास कर देने की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article