HomeझारखंडJSSC की CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने की...

JSSC की CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, दानापुर से दो अरेस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JSSC CGL Exam Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL (कंबाइंड ग्रेजुएट) पेपर लीक मामले (Paper Leak Case) में पुलिस ने बिहार के दानापुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम वीरेंद्र कुमार शर्मा और शंकेश हैं। रांची से दानापुर गई पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार पुलिस के सहयोग से इन दोनों को शनिचरा स्थान में छापेमारी (Raid) करके गिरफ्तार किया है।

रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में जुलाई महीने में बिहार के आरा से अमन सिंह नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया था।

उसके पास से कई परीक्षार्थियों के Admit Card, पेपर उपलब्ध कराने के एवज में मनी ट्रांजैक्शन के साक्ष्य, लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए गए थे।

आयोग को तीनों पत्रों की परीक्षा करनी पड़ी थी रद्द

अमन सिंह से पूछताछ में दानापुर में छिपे दो आरोपियों के बारे में सुराग मिले थे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 28 जनवरी को आयोजित कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्जाम (SSC-CGL) की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद आयोग ने पहले थर्ड पेपर यानी सामान्य ज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी थी।

अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद आयोग को तीनों पत्रों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। SSC-CGL की इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2025 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

रांची पुलिस की SIT ने पेपर लीक के इस केस में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव Mo. Shamimऔर उनके दो बेटों को फरवरी महीने में ही गिरफ्तार किया था। इनके पास से कई अभ्यर्थियों के Admit Card, कई नामों वाले ब्लैंक चेक और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...