RIMS में इलाज के दौरान 25 लाख के ईनामी नक्सली जया मांझी की हुई मौत

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jaya Manjhi’s death: RIMS में इलाज करा रही नक्सली जया मांझी (Jaya Manjhi) की मौत हो गई है। वह कैंसर से पीड़ित थी। जया एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की पत्नी थी।

वह गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीड़ित थी। उसका इलाज ओंकोलॉजी विभाग के HOD Dr. Ajit Kushwaha की यूनिट में चल रहा था।

RIMS के PRO डॉ राजीव रंजन ने शनिवार को बताया है कि पहले उनको सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन कैंसर डिटेक्ट होने के बाद ओंकोलॉजी में शिफ्ट कर दिया गया था।

शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गया था कैंसर

करीब डेढ़ माह पहले मेडिकल बोर्ड गठित कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई थी। मेडिकल बोर्ड ने उच्चतम मेडिकल संस्थान में रेफर करने की अनुशंसा की थी। रिम्स प्रबंधन ने मेडिकल बोर्ड के इस अनुशंसा को एक सप्ताह पहले भी रिमाइंडर के रूप में जेल प्रशासन को भेजा था।

PRO ने बताया कि गॉल ब्लैडर का कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गया था। 25 लाख की इनामी नक्सली जया मांझी को 16 जुलाई 2024 को गिरिडीह पुलिस ने धनबाद के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया था। तब वह नाम बदलकर इलाज करवा रही थी।

जया मांझी भाकपा माओवादी संगठन के महिला विंग का कामकाज देखती थी। कुछ समय से जया की तबीयत खराब चल रही थी। इसी वजह से धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गयी। जया का पति भाकपा माओवादी के सेंट्रल कमेटी (Central Committee) का सदस्य है। उसपर एक करोड़ का इनाम है।

Share This Article