खलारी में DSP का जागरूकता अभियान, स्कूलों में पहुंचकर छात्रों को सुरक्षा और नशा मुक्ति का दिया संदेश

खलारी में DSP का जागरूकता अभियान, स्कूलों में छात्रों को सुरक्षा, साइबर सतर्कता और नशा मुक्ति का संदेश, सामाजिक कुरीतियों और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Student Awareness Campaign : खलारी क्षेत्र में छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की सराहनीय पहल देखने को मिली। खलारी के डीएसपी ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और छात्रावासों का दौरा कर छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान डीएसपी ने उच्च विद्यालय हेसलाग, इंटर कॉलेज कोनका समेत कई शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सतर्कता और आपात स्थिति में सही निर्णय लेने के तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि आज के समय में जागरूक रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

नशा मुक्ति पर विशेष जोर देते हुए डीएसपी ने छात्रों को स्पष्ट संदेश दिया कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है, इसलिए इससे दूर रहना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को भी जीवन का अहम हिस्सा बताया।

कार्यक्रम के दौरान डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी छात्रों को जागरूक किया गया। डीएसपी ने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है, जिससे समाज को मिलकर खत्म करना होगा।

अंत में उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।