HomeUncategorizedअलमारी के बाहर शीशा होना शुभ या अशुभ? जानिए अलमारी से जुड़ी...

अलमारी के बाहर शीशा होना शुभ या अशुभ? जानिए अलमारी से जुड़ी वास्तु शास्त्र की कुछ विशेष बातें

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mirror Outside The Cupboard: घर में रखी हर एक वस्तु और उसके स्थान का आपके जीवन में बेहद अहम भूमिका होती है।

अगर घर में रखी वस्तु सही जगह और सही दिशा में रखी जाए तो घर वास्तु दोष से मुक्त रहता है साथ ही पारिवारिक समस्याएं भी दूर होती है। वहीं इसके विपरित घर में वास्तु दोष (Vastu defect) होने पर बने बनाए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं।

वास्तु से जुड़े उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याओं का निवारण भी होता है। ऐसे में धन रखने वाली जगह के लिए वास्तु नियमों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर सभी लोग अलमारी में धन या अपनी कीमती चीजों को रखते हैं।

इसकी खरीदारी करते हुए कुछ लोग इसपर लगे शीशे की खूबसूरती से मोहित होकर उसे घर ले आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलमारी के बाहर शीशा (Mirror Outside Wardrobe) लगा होना शुभ है या अशुभ ? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अलमारी के बाहर शीशा लगाना शुभ होता है या अशुभ।

अलमारी के बाहर शीशा होना शुभ या अशुभ? जानिए अलमारी से जुड़ी वास्तु शास्त्र की कुछ विशेष बातें - Is it auspicious or inauspicious to have a mirror outside the cupboard? Know some special things about Vastu Shastra related to wardrobe

भूलकर भी ना खरीदें ऐसी अलमारी

वास्तु के अनुसार घर में अलमारी के बाहरी हिस्से में लगे शीशे अशुभ माने जाते हैं। भूलकर भी ऐसी अलमारी की खरीदारी न करें।

इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है। माना जाता है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है।

अअलमारी के बाहर शीशा होना शुभ या अशुभ? जानिए अलमारी से जुड़ी वास्तु शास्त्र की कुछ विशेष बातें - Is it auspicious or inauspicious to have a mirror outside the cupboard? Know some special things about Vastu Shastra related to wardrobe

घर में रखे लकड़ी की अलमारी

वास्तु के अनुसार घर में लोहे या लकड़ी की अलमारी रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि इस अलमारी पर शीशा न लगा हो, यह घरेलू कलह का कारण बनता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी को घर की दक्षिण-पश्चिम हिस्से में रखना शुभ है। मान्यता है कि इस दिशा में अलमारी के होने से परिवार में पर्याप्त पैसा रहता है।

वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी पत्थर की अलमारी नहीं रखनी चाहिए। यह अलमारी देखने में हमेशा खूबसूरत लगती है लेकिन इस तरह की अलमारी घर में रखने से नकारात्मकता का संचार हो सकता है।

अलमारी के बाहर शीशा होना शुभ या अशुभ? जानिए अलमारी से जुड़ी वास्तु शास्त्र की कुछ विशेष बातें - Is it auspicious or inauspicious to have a mirror outside the cupboard? Know some special things about Vastu Shastra related to wardrobe

अलमारी खरीदते वक्त इस बात कभी रखें विशेष ख्याल

हम सभी के जीवन में रंगों का प्रभाव अधिक पड़ता है। ऐसे में अलमारी के रंग का चयन घर की दीवारों से मिलता हुआ करें। इससे परिवार में सकारात्मकता (Positivity) बनी रहती है। यदि आपकी अलमारी में तिजोरी है, तो इसपर क्रीम कलर से पेंट करवाएं, उसे शुभ माना जाता है। वहीं धन में वृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से बरकत होती है।

अलमारी के बाहर शीशा होना शुभ या अशुभ? जानिए अलमारी से जुड़ी वास्तु शास्त्र की कुछ विशेष बातें - Is it auspicious or inauspicious to have a mirror outside the cupboard? Know some special things about Vastu Shastra related to wardrobe

वास्तु के अनुसार आप तिजोरी में हल्दी की गांठ, पीली कौड़ी, चांदी के सिक्के भी रख सकते हैं, इससे पैसों की कमी नहीं होती है।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...