HomeUncategorizedकृषि कानून पर कंगना रनौत का यूटर्न, बयानों को लिया वापस, कहा...

कृषि कानून पर कंगना रनौत का यूटर्न, बयानों को लिया वापस, कहा…

Published on

spot_img

Kangana Ranaut on agricultural law: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बुधवार को जारी एक बयान में अपने पिछले बयान को वापस लेते हुए स्थिति स्पष्ट की है।

उन्होंने कहा कि अब वे एक कलाकार नहीं हैं बल्कि भाजपा की कार्यकर्ता हैं, इसलिए पार्टी का मत ही उनका मत है।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश में कहा कि पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे किसान कानून पर कुछ सवाल पूछे और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) से किसान कानून वापस कराने का अनुरोध करना चाहिए।

कंगना को देनी पड़ी सफाई

मेरे बयान से कई लोग निराश हैं। जब किसान कानून का प्रस्ताव आया तो हममें से कई लोगों ने इसका समर्थन किया लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इसे वापस लिया और हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि हम उनकी बातों को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि वे कोई कलाकार नहीं हैं, अब वे भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने गलती मानते हुए कहा कि उनकी राय निजी राय की जगह पार्टी की होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जिन शब्दों से लोगों को निराशा हुई है, उन शब्दों को वे वापस लेती हैं।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सासंद कंगना रनौत ने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों (Agricultural Laws) को फिर से लागू करने को लेकर टिप्पणी की थी।

जिसके बाद उनको अपनी ही पार्टी से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की भाजपा ने खुद को कंगना के बयान से अलग कर लिया। जिसके बाद कंगना को आगे आकर सफाई देनी पड़ी है।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...