Latest Newsझारखंडसुनवाई के दौरान आरोपी ने गुनाह किया कबूल, अदालत ने अपनाया नरम...

सुनवाई के दौरान आरोपी ने गुनाह किया कबूल, अदालत ने अपनाया नरम रुख, सिर्फ जुर्माना….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 Brown Sugar Accused : ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपी अशफाक कुरैशी (Ashfaq Qureshi) ने निर्णय पूर्व अपना गुनाह कबूल कर लिया।

गुनाह कबूल करने के बाद सिविल कोर्ट रांची के NDPS मामले के विशेष सह प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की अदालत ने शनिवार को आरोपित को दोषी पाकर सिर्फ पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

इससे पूर्व जेल में बंद आरोपित को Video Conferencing के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। पेशी के दौरान ही उसने अपना गुनाह कबूल किया। उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

अल्प मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद

आरोपित ने कहा कि 22 अप्रैल 2024 को दिन के 2.15 बजे गढ़ा टोली, शांति नगर में उसके पास से 4.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद सदर पुलिस थाना टीम ने की थी। आरोपित के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में 25 जून को चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी।

सजा पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि तथ्य पर विचार करते हुए दोषी लगभग चार महीने और 28 दिनों तक हिरासत में रहा है।

साथ ही अल्प मात्रा में Brown sugar बरामद हुई है। इसलिए नरम रुख अपनाया जा सकता है। जिसका विरोध PP ने किया था। दोनों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सजा के रूप में आरोपित को पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...