Homeभारतदशहरा के दिन करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन,...

दशहरा के दिन करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन, खुलेंगे भाग्य के बंद दरवाजे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Do these remedies on the day of Dussehra: दशहरा या विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था।

इसके साथ ही भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इस साल दशहरा 12 अक्तूबर 2024, शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शुभ व मांगलिक कार्यों को करना अत्यंत शुभ माना गया है।

इसके अलावा इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

झाड़ू दान करना होता है शुभ

दशहरा के दिन झाड़ू का दान अत्यंत शुभ माना गया है। इसके अलावा इस दिन अपराजिता के वृक्ष की पूजा करना भी अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शत्रुओं पर विजय हासिल होती है।

करें शमी के वृक्ष की पूजा

दशहरा के दिन शमी के वृक्ष की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दशहरा की शाम को शमी के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक आती है।

करें सुंदरकाण्ड का पाठ

दशहरा के दिन सुंदरकाण्ड का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।

कीजिए नीलकंठ पक्षी के दर्शन

दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पक्षी के दर्शन मात्र से ही जीवन में खुशहाली आती है और नकारात्मकता दूर होती है।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...