हेमंत सोरेन से मिला पुलिस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Police Association met Hemant Soren: मुख्यमंत्री Hemant Soren से मंगलवार काे झारखंड मंत्रालय में झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन (Jharkhand Police Service Association) के सदस्यों ने झारखंड राज्य पुलिस सेवा संवर्ग (पुलिस उपाधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक) के सेवा शर्तों एवं देय भत्ता आदि के न्यायोचित मांग के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार यथोचित विचार करेगी।

इस दौरान झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन (Jharkhand Police Service Association) के अध्यक्ष अमर कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव बुधराम उरांव, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article