दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रोके जाने पर मचा बवाल, पत्थरबाजी में कई लोग घायल, DC-SP…

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Durga idol immersion was stopped: शनिवार को गढ़वा के एक गांव में दूसरे समुदाय द्वारा प्रतिमा विसर्जन को रोके जाने के बाद अचानक बवाल मच गया और पथराव में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों समुदायों में तनाव हो गया। मामला सदर प्रखंड के लखेया गांव का है।

पुलिस कर रही कैंप

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में मौजूद है और मामले को सुलझाने में लगी हुई है। अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात है। DC SP मौके पर मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर बाबूलाल ने किया पोस्ट

भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस विवाद को लेकर शनिवार रात को एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें उन्होंने गढ़वा के एक गांव में मुस्लिम समुदाय द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रोके जाने का आरोप लगाया।

अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में मरांडी ने लिखा, ‘गढ़वा में एक गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पिछले 6-7 घंटों से रोक रखा है। झारखंड पुलिस के DGP तुरंत संज्ञान लेकर विसर्जन रोकने वाले लोगों पर कठोर कारवाई करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सुनिश्चित कराएं, अन्यथा क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

Share This Article