रांची में JMM ने निकाला विजय जुलूस, मंईयां सम्मान योजना …

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Took out a Victory Procession: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) रांची जिला समिति ने मंगलवार को मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाने को लेकर विजय जुलूस (Victory Procession) निकाला।

झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojana) को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। रांची जिला स्कूल से अलबर्ट एक्का चौक तक विजय जुलूस निकाल कर हेमंत सरकार को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा यह योजना मुख्यमंत्री Hemant Soren के दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

2500 की सम्मान राशि महिलाओं को दी जाएगी

उन्होंने यहां की बेटियां, बहनों और महिलाओं के लिए बहुत ही संवेदनशील होकर सोचा और उन्हें मुख्य धारा से जुड़ने के लिए 2500 रुपए की सम्मान राशि की योजना देने का काम किया।

मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्त राज्य की 52 लाख से भी अधिक महिलाओं के खाते मे जा चुकी है और इसी दिशा मे उन्हें सशक्त करने के लिए 2500 की सम्मान राशि महिलाओं को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करते हैं, भाजपा की तरफ फर्जी घोषणा और योजना (Fake announcement and scheme) नहीं लाते। विजय जुलूस में केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक, बीरू साहू, कलाम आजाद, रामानन्द बेदिया,सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयन तारा उरांव, उपाध्यक्ष राखी देवी, अंशु लकड़ा, कोषाध्यक्ष उषा उरांव सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article