Latest Newsबिहारबिहार विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण, कहा, राज्य में न्याय के साथ...

बिहार विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण, कहा, राज्य में न्याय के साथ विकास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया।

बजट सत्र के प्रारंभ में राज्यपाल फागू चौहान ने दोनों सदनों के संयुक्त सदन को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषण में कहा कि राज्य में न्याय के साथ विकास किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर है।

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

उन्होनंे कोरोना की चर्चा करते हुए कहा कि इस काल में देश के साथ बिहार भी प्रभावित हुआ है।

केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार सरकार ने कई काम किए, जिसके कारण यहां कोरोना से ठीक होने की दर 99 प्रतिशत से ऊपर है।

उन्होंने कोरोना टीकाकरण की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार में टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की है। सरकार बिहार को न्याय के साथ विकास कर रही है। उन्होंने सभी सदस्यों से बिहार के विकास के लिए रचनात्मक सहयोग की उम्मीद भी जताई। राज्य में सामाजिक सदभाव और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।

चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में युवाओं के लिए मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे जिससे युवाओं को कार्य में दक्ष किया जा सके।

राज्यपाल ने बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने युवाओं को रोजगार, महिला उत्थान आदि क्षेत्रों में सरकार के कामकाज की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। राज्य सरकार की नौकरियों में भी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

नीतीश सरकार के सात निश्चय-2 का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सात निष्चय पार्ट-दो लागू किया जा रहा है। इसके तहत महिला, युवा, किसान समेत सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने स्वास्थ्य और बिजली क्षेत्र में भी किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को विकसित किया जा रहा है। सरकार राज्य के सांस्कृतिक विकास पर भी जोर दे रही है।

इससे पहले राज्यपाल के विधानमंडल पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उनका स्वागत किया।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...