Latest Newsबिहारपटाखा फोड़ने की वजह से काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान मच गई...

पटाखा फोड़ने की वजह से काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान मच गई भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lathi Charge in Idol Immersion : रविवार की रात में काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान भागलपुर (Bhagalpur) में बूढ़ानाथ चौक पर पटाखा फोड़ने की वजह से हल्की भगदड़ मचने की सूचना है।

इसे लेकर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज (Lathi Charge) भी करना पड़ा। इसमें एक वार्ड पार्षद समेत कई लोगों को चोटें आई हैं।

बताया जाता है कि रविवार रात करीब पौने दस बजे मानिक सरकार पानी टंकी के पास से एक पूजा समिति के लोग आपस में भी उलझ गए। हालांकि पूजा समिति के लोगों ने समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया।

इसके बाद हुआ मूर्ति का विसर्जन

कहा जा रहा है कि भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्व थानाध्यक्ष से बदतमीजी करने और अर्धसैनिक बलों से ही उलझ गए।

यह देख पुलिस ने फौरन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी। इसके बाद पुलिस ने बचे हुए पूजा समिति के लोगों के साथ प्रतिमा को तिलकामांझी चौक से डीएम आवास के बगल से मायागंज के रास्ते मुसहरी घाट पर प्रतिमा को विसर्जित कराया।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...