Homeझारखंडगोड्डा में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने किया रोड शो, सेल्फी लेने...

गोड्डा में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने किया रोड शो, सेल्फी लेने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

Published on

spot_img

Akshara Singh did a Road Show: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनावी प्रचार तेज हो गया है।

इस चुनावी माहौल में भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री Akshara Singh ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अमित मंडल के समर्थन में प्रचार किया।

अक्षरा सिंह आज शनिवार को गोड्डा पहुंचीं, जहां उन्होंने परसपानी मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया और जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

सेल्फी लेने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

अक्षरा सिंह को देखने और सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। कई युवा प्रशंसक उत्साह में मंच तक पहुंच गए, ताकि उनके साथ सेल्फी ले सकें। इसके बाद अक्षरा सिंह ने अमित मंडल के साथ एक रोड-शो में भी भाग लिया।

रोड-शो के दौरान अक्षरा सिंह ने उमड़ी भीड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों का प्यार देखकर लगता है कि वह यहीं बस जाएं।

भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल ने जनता से अमन-शांति बनाए रखने और गोड्डा के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए समर्थन मांगा।

रोड-शो में अक्षरा सिंह और अमित मंडल (Amit Mandal) खुले वाहन में सवार होकर सरकंडा चौक से रौतारा चौक तक पहुंचे।

इस दौरान सड़क किनारे खड़े हजारों समर्थकों ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जबकि अक्षरा ने भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...