Exit Poll : झारखंड में आएगी BJP की लहर, इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका!

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Exit Poll : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी इसके बाद परिणाम घोषित होंगे।

लेकिन परिणाम से पहले अधिकतर Exit Polls में अनुमान लगाया गया है कि राज्य में बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सकती है।

People’s Pulse  के एग्जिट में भाजपा गठबंधन को 50 पार जाते दिखाया गया है। NDA गठबंधन को अधिकतम 53 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटे हैं।

इंडिया गठबंधन को लगेगा बड़ा झटका!

People’s Pulse के एग्जिट पोल्स के आंकड़े यदि सही साबित होते हैं तो झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी को बड़ा झटका लग सकता है। हेमंत सोरेन की अगुआई वाली सरकार का राज खत्म हो सकता है।

People’s Pulse के मुताबिक, भाजपा को 42 से 48 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं भाजपा की सहयोगी आजसू को 2 से 5 सीटें हासिल हो सकती हैं।

‘इंडिया’ गठबंधन के सबसे बड़े साथी झारखंड मुक्ति मोर्चा को 16-23 सीटों हासिल होने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को 8-14 और अन्य को 6-10 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

Source – People’s Pulse

BJP – 42-48

AJSU – 2-5

INC – 8-14

JMM – 16-23

Oth – 6-10

क्या है एग्जिट पोल?

बताते चलें एग्जिट पोल महज एक संभावना है, जिसके आधार पर राजनीति के पंडित यह जानने की कोशिश करते हैं कि किस राज्य में जनता का मूड कैसा था और इस चुनाव में किस पार्टी को सत्ता की कमान सौंपने वाली है।

Exit Poll के नतीजों पर कई बार सवाल भी उठते रहे हैं। हालिया पोल की बात करें तो लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल गलत साबित हो गया था।

Share This Article