Homeझारखंडझारखंड में बढ़ी सुजीत सिन्हा गिरोह की सक्रियता, अब तक कई आपराधिक...

झारखंड में बढ़ी सुजीत सिन्हा गिरोह की सक्रियता, अब तक कई आपराधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

Published on

spot_img

Sujit Sinha Gang’s Activity Increased in Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर से सुजीत सिन्हा गिरोह (Sujit Sinha Gang) की सक्रियता बढ़ गई है।

बीते लंबे वक्त से शांत रहे सुजीत सिन्हा गिरोह अब राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय हो गया है। पिछले पांच दिनों में गिरोह ने रंगदारी मांगने और गोलीबारी (Extortion and firing) जैसी कई गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया है।

जेल में हो रहा मोबाइल फोन का इस्तेमाल

यह बात साफ रूप से नजर आती है कि रांची और झारखंड के अन्य जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पहले भी जेल से रंगदारी मांगने के मामले सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन बरामद नहीं हो पाते, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गिरोह के बढ़ते अपराध

सुजीत सिन्हा गिरोह की हाल की अपराधिक घटनाओं की बात करें तो 22 नवंबर को रांची के ओरमांझी क्षेत्र में सुजीत सिन्हा गिरोह ने गोलीबारी की, जिसमें आजाद अंसारी और जावेद अंसारी घायल हो गए।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह वारदात जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने के लिए की गई थी। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वहीं दूसरी घटना में पलामू जिले में 25 नवंबर को पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। ये अपराधी पत्थर खदान और क्रशर मालिकों से रंगदारी मांग रहे थे और धमकी भरे मैसेज भेज रहे थे। छतरपुर एसडीपीओ अवध प्रसाद यादव (SDPO Avadh Prasad Yadav) ने इस मामले की पुष्टि की।

झारखंड में सक्रिय अन्य गिरोह

झारखंड में कई संगठित अपराधी गिरोह सक्रिय हैं जो लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं:

० अमन साहू गिरोह: रांची, लातेहार, रामगढ़, चतरा और हजारीबाग।

० सुजीत सिन्हा गिरोह: रांची, पलामू।

० प्रिंस खान गिरोह: धनबाद, बोकारो।

० विकास तिवारी गिरोह: हजारीबाग, रामगढ़।

० अमन श्रीवास्तव गिरोह: रामगढ़, हजारीबाग।

० अखिलेश सिंह गिरोह: जमशेदपुर।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...