भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव की गिरफ्तारी की मांग, SSP को सौंपा ज्ञापन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को झारखंड कांग्रेस ने रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेता सुनील सिंह और राजेश चंद्र राजू के नेतृत्व में सौकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता, कांग्रेस भवन से निकल कर एसएसपी कार्यालय गये।

साथ ही प्रतुल शाहदेव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। एसएसपी के नहीं रहने की वजह से ज्ञापन एसएसपी के आवास पर गोपनीय शाखा को दिया गया।

इसमें प्रतुल शाहदेव द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के विरूद्ध कांग्रेस के मंत्रियों से पैसा वसूली का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शाहदेव ने राजनीति विरोध के कारण दूर्भावना विरूद्ध एवं मनगढ़त आरोप लगाया है, जो पूर्णतः निराधार है।

उन्होंने सिंह पर जो आरोप लगाया है उसका कोई साक्ष्य शाहदेव के पास उपलब्ध नहीं है।

ऐसी स्थिति में आरपीएन सिंह के खिलाफ इस तरह का तथ्यहीन आरोप लगाकर शाहदेव ने न केवल पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया है बल्कि सिंह के व्यक्तिगत छवि पर भी कुठाराघात किया है, जिससे सभी कांग्रेस नेता काफी मर्माहत हैं।

Share This Article